सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का लिया बदला

  • अनिता बिश्नोई केस में नया खुलासा
  • एफआईआर में पति का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का लिया बदला। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और कथित मानसिक प्रताडऩा के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के मामले में नया मोड़ आ गया है। अनिता के पति दीनाराम बिश्नोई की रिपोर्ट पर बनाड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों से अनुमति मिलने के बाद अनिता के बयान दर्ज किए जाएंगे, लजिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी निवासी अनिता बिश्नोई ने तीन जून को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार जारी है। मामले की जांच थानाधिकारी लेख राज को सौंपी गई है।

गैराज में लगी आग मैकेनिक झुलसा,ट्रक भी जला

पुलिस के अनुसार दीनाराम बिश्नोई ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मालाराम बैगरा नामक व्यक्ति ने अनिता की इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर ट्रोलिंग बढ़ गई। पति का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उनकी पत्नी और परिवार को निशाना बना रहा था। करीब तीन वर्ष पहले भी उसने अनिता पर गलत टिप्पणियां की थीं,जिसके बाद उसे ब्लॉक कर दिया गया था। इसका बदला लेने के लिए वह वीडियो बनाकर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भ्रामक बातें फैलाता रहा।

दीनाराम का कहना है कि लगातार हो रही ट्रोलिंग और आलोचनाओं ने अनिता को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। वह पहले की तुलना में चुप रहने लगी थीं और तनाव में रहने लगी थीं। इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।