गैराज में लगी आग मैकेनिक झुलसा,ट्रक भी जला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गैराज में लगी आग मैकेनिक झुलसा,ट्रक भी जला। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे संख्या 125 पर स्थित कुई गांव में सोमवार शाम एक ट्रक रिपेयरिंग गैराज में आग लग गई। गैराज में काम कर रहा एक मैकेनिक आग से झुलस गया,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। आग की चपेट में आने से एक ट्रक भी जल गया।
जानकारी के अनुसार, आग लगने से तेना गांव निवासी 40 वर्षीय गंगाराम पुत्र हेमाराम प्रजापत झुलस गए। उन्हें तुरंत बालेसर सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। यह घटना सोमवार शाम को हुई जब गैराज में एक ट्रक खड़ा था और मैकेनिक उसके पास काम कर रहा था। अचानक तेज गर्मी और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और एक धमाका हुआ।
कूड़ेदान में मिला नवजात बच्ची का शव
आग इतनी भीषण थी कि खड़े ट्रक की टंकी फट गई और उसके टायर सहित बॉडी का बड़ा हिस्सा जल गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो-तीन टैंकर पानी मंगवाकर पाइप की मदद से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
