SVP कमांडो ट्रेनिंग स्कूल में संडे ऑन साइकिल का आयोजन

  • 177 प्रशिक्षणार्थियों ने चलाई साइकिल
  • योग-जुम्बा से दिया फिट इंडिया का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),SVP कमांडो ट्रेनिंग स्कूल में संडे ऑन साइकिल का आयोजन। फिट इंडिया मिशन के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल (SVP-PCTS),जोधपुर में रविवार सुबह “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष संस्करण हुआ।

कमांडेंट जोगेन्द्र सिंह भाटी के निर्देशन में नोडल अधिकारी ASI जयकिशन के नेतृत्व में साइकिलिंग, योग और जुम्बा सहित फिटनेस गतिविधियां कराई गईं।

कार्यक्रम में 177 स्टाफ सदस्य और प्रशिक्षणार्थियों के साथ 10 आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

200 से ज्यादा ने चलाई साइकिल

RPTC प्रधानाचार्य डॉ. महावीर सिंह राणावत ने RPTC,पुलिस प्रशिक्षण स्कूल और SVP-PCTS के साइकिलिंग प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

आयोजन में Sports Authority of India का भी सहयोग रहा। समापन पर फलाहार की व्यवस्था की गई। अभियान के जरिए फिट इंडिया मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य- फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।