200 से ज्यादा ने चलाई साइकिल

  • RPTC में संडे ऑन साइकिल
  • योग-जुम्बा से दिया फिटनेस का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),200 से ज्यादा ने चलाई साइकिल। राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (RPTC), जोधपुर में रविवार को संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली और फिटनेस गतिविधियां हुईं।

पुलिस उप महानिरीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम शुरू किया। RPTC प्रधानाचार्य डॉ.महावीर सिंह राणावत विशिष्ट अतिथि थे।

साइकिल रैली पुलिस प्रशिक्षण स्कूल से शुरू होकर मंडोर होते हुए RPTC पहुंची। RPTC, पुलिस प्रशिक्षण स्कूल और सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। 200 से अधिक कार्मिकों और परिजनों ने स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस फिटनेस का डोज,आधा घंटा रोज

रैली के बाद योग,जुम्बा, रोप स्किपिंग और मेडिसिन बॉल व्यायाम हुए। योग प्रशिक्षक इन्द्र सिंह और करण सिंह ने ध्यान, प्राणायाम और योगासन कराए। भरत सिंह, नारायण सिंह और पुराराम ने जुम्बा,रोप स्किपिंग और मेडिसिन बॉल व्यायाम कराया। संगीत की धुन पर सभी ने फिटनेस का आनंद* लिया।

कार्यक्रम में RPTC कमांडेंट गोपाल सिंह भाटी, PTS कमांडेंट रविराज सिंह,कमांडो स्कूल कमांडेंट जोगेंद्र सिंह,नोडल अधिकारी प्रेमप्रकाश, चक्रवर्ती सिंह,स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हनवंत सिंह राठौड़,संचित निरीक्षक गोविन्द सिंह खिंची,पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह,सुरेश बारोलिया समेत तीनों संस्थानों के अधिकारी मौजूद थे। अंत में उप पुलिस अधीक्षक निशा भटनागर और भंवर सिंह ने आभार जताया। संचालन पुलिस निरीक्षक पंकज राज माथुर ने किया।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026