हिंदी व्याख्याता डॉ.मोती सिंह कच्छवाहा को विशिष्ट शिक्षक सम्मान
18 साल से बोर्ड में अव्वल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिंदी व्याख्याता डॉ.मोती सिंह कच्छवाहा को विशिष्ट शिक्षक सम्मान। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरुवालय संस्थान के “निजी शिक्षक सम्मान समारोह 2026” में बासनी गुरुकुल विद्यालय के हिंदी व्याख्याता डॉ.मोती सिंह कच्छवाहा को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
डॉ.कच्छवाहा को लगातार 18 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम देने पर यह सम्मान मिला। उनके कुशल मार्गदर्शन और अनूठे शिक्षण तरीके से राजस्थान शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में छात्रों ने हिंदी में 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय और बासनी क्षेत्र का नाम रोशन किया।
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा,नई दरें लागू
जोधपुर में हुए गरिमामय समारोह में पूर्व संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर संभाग प्रेमचन्द सांखला और पूर्व संयुक्त निदेशक उदयपुर संभाग भल्लूराम खीचड़ मुख्य अतिथि रहे। दोनों अधिकारियों ने स्मृति चिह्न, साल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अतिथियों ने कहा कि 18 साल की मेहनत और समर्पण काबिल-ए-तारीफ है। ऐसे कर्मठ शिक्षक ही समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
सम्मान की खबर मिलते ही गुरुकुल विद्यालय परिवार, प्रबुद्धजनों,अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
