पानी की डिग्गी में डूबने से तीन मासूमों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी की डिग्गी में डूबने से तीन मासूमों की मौत। निकटवर्ती तिंवरी स्थित मांडियाईखुर्द गांव में शनिवार की शाम को पानी की डिग्गी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्ची भी शामिल है। वे खेलते हुए पानी की डिग्गी के पास में पहुंच गए। सूचना पर मथानिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
थानाधिकारी कैलाशी ने बताया कि शनिवार की शाम के समय जानकारी में आया कि माण्डीयाई खुर्द में तीन बच्चों की पानी में डूबने से म़त्यु हो गई,जिस पर मौके पर पहुंची। जहां पर पुखराम पुत्र पूनाराम जाट सियोल निवासी मण्डीयाई के घर के आगे काफी लोग बैठे थे,जिन्होंने बताया कि घर के आगे 4 बजे के लगभग लक्ष्मी पुत्री पुखराम उम्र 11 साल, राधेश्याम पुत्र तिलाराम उम्र 8 साल व रोहित पुत्र ताजा राम उम्र 7 साल खेलते हुए पानी की डिग्गी पर गए।
42 लाख की धोखाधड़ी में वांछित मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
वे पानी में डूब गए जिनको निकाल कर तिंवरी हॉस्पिटल लेकर गए फिर जोधपुर के डऊकिया हॉस्पिटल ले गए,डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जिस पर बच्चों का अन्तिम संस्कार किया है
रोहित तिलाराम के साले ताजाराम का पुत्र था जिसका अन्तिम संस्कार उसके गाँव खेतासर में किया गया। घर से 200 मीटर दूर खेत में पानी की डिग्गी बनी हुई है। पुखाराम व तिलाराम सगे भाई हैं दोनों के घर पास पास हैं दोनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं करने की रिपोर्ट दी है।
