तुरजी का झालरा में नहाने को उतरा युवक डूबा,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तुरजी का झालरा में नहाने को उतरा युवक डूबा,मौत।शहर के अंदरूनी क्षेत्र तुरजी का झालरा में शनिवार की शाम को एक युवक नहाने के लिए पहुंचा था। मगर वह पानी में डूब गया। रात को गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान कर शव एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सदर कोतवाली थाने के एएसआई अमरसिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि तुरजी का झालरा में एक युवक डूबा है। इस पर पुलिस जाब्ते के साथ वहां पहुंचे। बाद में सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ टीम के आने से पहले युवक को सिविल डिफेेंस की टीम ने पानी से बाहर निकाल लिया।
कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार 1 करोड़ से ज्यादा ठगी
मृतक की पहचान मदेरणा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय शाहरूख पुत्र मो.फारूक के रूप में की गई है। वह नहाने के लिए अकेला आया या कोई और भी साथ था,इस बारे में फिलहाल पता लगाया जा रहा है। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन की रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
