एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाजपा ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाजपा ने किया वृक्षारोपण। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चौपासनी मंडल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत श्रीराम उद्यान, सेक्टर-11,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,सूरसागर प्रभारी ओमप्रकाश दैय्या और मंडल प्रभारी शिवकुमार सोनी के निर्देश पर सघन वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण एक दिन का कार्यक्रम नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत जनभागीदारी का अभियान है। “एक पेड़ माँ के नाम” प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रेरणादायक प्रयास है।

आईआईटी जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह कल

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगा कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर काम करने का वादा किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमन्त जान्यानी,महामंत्री मंगला राम मेघवाल और झूमर पालीवाल,प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव बारासा, पार्षद नरेन्द फितानी,जुगल सांखला, गुलाब सुखानी,राजेन्द्र ईडवा, सुशीला मकवाना, अजय सेन,गजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।