टेक्सटाइल फैक्ट्रियां वापस शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित समिति को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टेक्सटाइल फैक्ट्रियां वापस शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टेक्सटाइल फैक्ट्रियों को बंद किए जाने पर श्रमिकों का प्रदर्शन आज लगातार दूसरे दिन जारी रहा। श्रमिकों ने आज सर्किट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित समिति को बंद टेक्सटाइल फैक्ट्रियों को वापस शुरू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

इससे एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर भी प्रदर्शन किया था और जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को अपनी मांग का ज्ञापन प्रेषित किया था। ज्ञापन में बताया गया कि जोधपुर का टेक्सटाइल उद्योग वर्तमान में पूर्णत: बंद है,जिससे इस उद्योग से जुड़े लाखों लोगों के समक्ष आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

टेक्सटाइल उद्योग जोधपुर की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है तथा इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग हजारों परिवारों का जीवनयापन जुड़ा हुआ है। वर्तमान परिस्थितियों में सभी टेक्सटाइल इकाइयां बंद हैं।

किसानों के लिए कृषि विवि में मृदा व जल परीक्षण प्रयोगशाला शुरू

ऐसी स्थिति में यदि किसी क्षेत्र में रंगयुक्त अथवा प्रदूषित पानी मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, तो उसके वास्तविक स्रोत की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। जब उद्योग की सभी इकाइयों बंद हैं, तब बिना पर्याप्त जांच के सम्पूर्ण टेक्सटाइल उद्योग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत नहीं होगा।

उद्योग बंद होने के कारण हजारों मजदूर,कर्मचारी, कारीगर, ट्रांसपोर्टर,छोटे व्यापारी एवं उनसे जुड़े अन्य व्यवसाय आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। अनेक परिवारों के सामने रोजगार एवं दैनिक जीवन- यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके अतिरिक्त उद्योग बंद रहने से जोधपुर के निर्यात कारोबार,स्थानीय व्यापार तथा सरकारी राजस्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने विभिन्न आदेशों में एसटीपी एवं सीईटीपी दोनों के उपचारित जल के पुन: उपयोग पर बल दिया है,न कि केवल सीईटीपी के जल के पुन: उपयोग पर। वर्तमान में प्रशासन द्वारा केवल सीईटीपी से जुड़े उद्योगों पर दबाव बनाया जा रहा है,जबकि एसटीपी का उपचारित एवं अनुपचारित जल,जो जोजरी नदी में प्रवाहित होकर जलभराव एवं प्रदूषण का प्रमुख कारण है, उस पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026