Doordrishti News Logo

रेलवे ने पास व्यवस्था का डिजिटलाइजेशन

अब सभी पास एचएमआरएस से जारी होंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ने पास व्यवस्था का डिजिटलाइजेशन। रेलवे कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाले पास जारी करने की प्रक्रिया को और सरल व पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सभी प्रकार के विशेषाधिकार पास,पीटीओ,ड्यूटी चेक पास तथा सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पूरक पास (पीआरसीपी) केवल मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।

रेलवे बोर्ड के अनुसार एचआरएमएस का ई-पास/पीटीओ मॉड्यूल 10 अगस्त 2020 को शुरू किया गया था,जिसे बाद में सभी भारतीय रेलवे में लागू कर दिया गया। इसके तहत सेवारत कर्मचारी पहले से ही अपने पास एवं पीटीओ की सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर रहे हैं।

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार दिव्यांग कर्मचारियों और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को भौतिक पास प्राप्त करने का विकल्प भले ही उपलब्ध रहेगा, लेकिन उनके आवेदन भी एचआरएमएस के माध्यम से ही संसाधित किए जाएंगे। ऐसे मामलों में भी पास एचआरएमएस से जनरेट होगा और पूर्व-मुद्रित स्टेशनरी पर मैन्युअल पास जारी नहीं किए जाएंगे।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी का मानना है कि इस कदम से पास जारी करने की प्रक्रिया में एकरूपता आएगी,कागजी कार्यवाही कम होगी और कर्मचारियों व पेंशनरों को अधिक सुविधाजनक एवं त्वरित सेवा मिल सकेगी।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026