जन अधिकार यात्रा निकाल जताया रोष, पुतला फूंका
झालामंड में कांग्रेस का हल्लाबोल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जन अधिकार यात्रा निकाल जताया रोष,पुतला फूंका। झालामंड चौराहा पर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस ने जन अधिकार यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क हादसों, विद्युत करंट से मौत, पेयजल संकट,महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन कर रोष जताया।
जन अधिकार यात्रा महादेव मटकी भंडार, मीरानगर से शुरू होकर झालामंड चौराहा पहुंची। पूर्व विधायक मनीषा पवार ने कहा-सरकार जनता की मूल समस्याओं के समाधान में विफल है। हाल के सड़क व विद्युत हादसों के पीड़ितों को न्याय मिले।
महासचिव लियाकत रंगरेज बोले-प्रशासन उदासीन है, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे। नेनाराम प्रजापत ने आंदोलनकारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की।
लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा की नई कार्यकारिणी गठित
प्रदर्शन में पूर्व पार्षद परशुराम प्रजापत,पार्षद मूमल प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी मौजूद थे। इस अवसर पर सड़क हादसों में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और दोषियों पर कार्रवाई, स्थायी सड़क सुरक्षा व मुआवजे की मांग उठाई गई।
