Doordrishti News Logo

महामंदिर बीजेएस क्षेत्र में दुकानदार पर जानलेवा हमला,तीन गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महामंदिर बीजेएस क्षेत्र में दुकानदार पर जानलेवा हमला,तीन गिरफ्तार। महामंदिर थाना इलाके में एक दुकानदार को 25-30 बदमाशों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों से जमकर मारा। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें बदमाश बेरहमी से युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

महामंदिर थाना क्षेत्र के गली नंबर 5 निवासी ललित सांखला पिता पुखराज सांखला ने महामंदिर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि सोमवार रात को दुकान बंद कर जा रहा था। अचानक 25 से 30 बदमाश वहां आ धमके और हमला कर दिया। बदमाश घसीटते हुए पास वाली एक गली में ले गए।

सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए लगाया फिजियोथैरेपी शिविर

इसके बाद बदमाशों के झुंड ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। सिर पर बड़ा पत्थर दे मारा,जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर मौके से भाग निकले। बदमाशों ने ललित के गले में पहनी सोने की चेन भी लूट ली। इसके अलावा उनकी जेब से 8 से 10 हजार रुपए भी ले गए।

थानाधिकारी देवेेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि इसमें पीयुष उर्फ पीयुष सिंह पुत्र शैतानसिंह निवासी हेमसिहं का कटला महामंदिर,युवराज सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी सोईतरा शेरगढ हाल हेमसिंह का कटला महामंदिर और दक्ष परिहार पुत्र हेमंत परिहार निवासी जूनी बागर गली नम्बर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। मामले में अनुसंधान कर शीघ्र मुकदमें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026