खुद के डिजाइन किए कपड़े पहनकर किया रैंप वॉक
निफ्ट फैशनोवा 2026 शो में दिखा युवाओं में खास उत्साह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खुद के डिजाइन किए कपड़े पहनकर किया रैंप वॉक।रंग बिरंगी लाइट के बीच खुद डिजाइन किए कपड़े पहन रैंप वॉक करते स्टूडेंट्स,तेज आवाज में हूटिंग करते युवा,ये नजारा था राष्ट्रीय फ़ैशनप्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर की ओर से आयोजित फैशनोवा शो का। जहां स्टूडेन्ट्स ने अपने चार साल की मेहनत को रैंप पर उतार कर आडियंस का दिल जीत लिया।
इस फैशनोवा शो में मुख्य अतिथि रेसिल,आदित्य बिड़ला फैशन लिमिटेड के जांइट प्रिसिडेंट शैलेंन्द्र पांडे और विशिष्ट अतिथि डिजाइनर नितिन बाल चौहान ने ग्रेजुएट होने जा रहे स्टूडेन्ट्स को शुभकामनाएं दी। निफ्ट के निदेशक प्रो.जीएचएस प्रसाद ने बताया कि इस फैशनोवा शो में फैशन डिजाइन विभाग के 12 स्टूडेन्ट्स डिजाइनर ने खुद के डिजाइन किये कलेक्शन शोकेस किये।
कलेक्टर ने किया आईस्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का निरीक्षण
दीप तंतरपाले का हू पे द कोस्ट,मेध्या जैन का मैटेरियल सोसायटी, अलिशा देशवाल का द वेट आफ साइलेंट हिस्ट्री, आर्यन यादव का टू बी, प्रांशी सिंह का कूथू एथु, राहुल शुक्ला द वेट आफ एन एनडिंग,शुभम कुमार का रस,अंजलि तन्वर का एनाटॉमी आफ द डीप, धृतिसा बोराह का पैरालाइज वाइ पॉसिबिलिटी,जयश्विनी का एंड डज नोट फॅार गिव, महक पोरवाल का सुंदरवन,शुभांगी का द वेकिंग डार्क कलेक्शन शामिल थे।
कार्यक्रम में आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश अग्रवाल, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.गोविंद सहाय शुक्ला,ग्रामीण एसपी पीडी नित्या बतौर अतिथि मौजूद थीं। संचालन खुशी और नैनिका मित्तल ने किया।
