एएनटीएफ ने पकड़ा 40.7 किलो अवैध डोडा पोस्त दो गिरफ्तार,कार जब्त
- झालावाड़ से जोधपुर की तरफ आ रही थी कार
- नानण रोड पीपाड़ शहर में रोका गया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ ने पकड़ा 40.7 किलो अवैध डोडा पोस्त दो गिरफ्तार,कार जब्त। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने कार को जब्त कर गाड़ी से 40 किलो 780 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।
एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन. के मार्गदर्शन एवं दशा निर्देशन मे कार्रवाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र से 40.780 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा- चूरा बरामद,एक अल्टो कार जब्त कर 02 आरोपी को किया गया।
अगले पड़ाव पर पहुंची भोगिशैल परिक्रमा यात्रा
एएनटीएफ टीम को आसूचना मिली कि एक अल्टो कार में अवैध मादक पदार्थ भरकर सप्लाई के लिए झालावाड़ से पीपाड़ शहर होते हुये डांगियावास जा रही है। टीम ने सूचना की तस्दीक कर नानण रोड,पीपाड़ शहर में नाकाबंदी शुरू की। टीम को बताये हुलिये के अनुसार एक अल्टो कार आती हुई दिखायी दी जिसे रुकवाया तो कार में बैठे दो युवक घबराने लगे।
स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर मौके पर बुलाया व कार की तलाशी ली तो कार में प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जालेली फौजदार डांगियावास निवासी जगदीश पुत्र भीखाराम विश्नोई और राहुल पुत्र शिवलाल को गिरफ्तार किया है।
