पहले खाया था जहर,अब टांके में कूदकर दी जान
- आटे साटे में हुई शादी
- शव का कराया पोस्टमार्टम
- जांच प्रशासनिक अधिकारी के पास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पहले खाया था जहर,अब टांके में कूदकर दी जान। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में ऊंटों की घाटी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल में बने पानी के टांके में कूद कर अपनी जान दे दी। महिला ने महिने भर पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
उसकी शादी आटे-साटे में हो रखी थी। उसके भाई की तरफ से सूरसागर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। कोई संतान भी नहीं है।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि ऊंटों की घाटी सूरसागर में रहने वाली कविता पत्नी संदीप ने गुरुवार की अलसुबह अपने ससुराल में पानी के टांके में कूदकर जान दे दी। अलसुबह वह अपने कमरे में नहीं मिली तब उसे ढूंढा गया। इस पर बाद में उसका शव घर के टांके में मिला।
आईआईटी में ठेका दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि कविता का पीहर चामू के बारनाउ गांव में है। उसकी शादी आटे-साटे में हुई थी। वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। वह कुछ दिनों तक अपने पीहर में थी। दस दिन पहले ही उसे समझा कर ससुराल भेजा गया था।
थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि उसने महिने भर पहले भी विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। तब वह बच गई थी। उसके कोई संतान नहीं है। शादी को सात साल से कम ही समय हुआ था। उसके भाई के संतान है।
अब उसके भाई बारनाउ चामू निवासी कुं दनलाल पुत्र चुन्नीलाल की तरफ से मर्ग 196 में रिपोर्ट दी गई है। जांच एडीएम की तरफ से की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगा है।
