छुट्टियों में घूमने के इरादे से घर निकले चार बच्चे
–बासनी रेलवे स्टेशन पर सोते मिले
-परिवार ने ढूंढा
-नहीं मिलने पर पुलिस की ली शरण
-चार बच्चे सही सलामत परिवार को सुपुर्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छुट्टियों में घूमने के इरादे से घर निकले चार बच्चे। शहर के बासनी गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास रहने वाले चार बच्चे 19 मई की सुबह घर से बिन बताए निकल गए। रात तक नहीं लौटे। परिवार को चिंता हुई वे उन्हें ढूंढ़ते फिरते रहे।
कमिश्ररेट व ग्रामीण क्षेत्र में एटीएस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा
आखिरकार रात साढ़े दस बजे पुलिस के पास पहुंचे और बच्चों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल टीमें लगाई और बच्चों की तलाश आरंभ करवाई। बाद में यह बच्चे बासनी रेलवे स्टेशन पर सोते मिले। पूछताछ में बच्चों ने पुलिस को बताया कि स्कूलों की छुट्टियों होने पर वे घूमने के इरादे से निकल गए थे। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
यह है मामला
19 मई की रात 10.30 बजे प्रार्थि मुन्नी देवी पत्नी जितेश कुमार सिंह निवासी मांझी छपरा बिहार हाल सरकारी स्कूल के पास बासनी गांव मय रेखा कुमारी,पप्पू व सुजीत के उपस्थित होकर बासनी पुलिस को बताया कि मेरा पुत्र उम्र 10 साल,रेखा कुमारी का पुत्र उम्र 09 साल,पपु का पुत्र उम्र 11 साल व सुजीत का पुत्र उम्र 11 साल जो सुबह 09 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गए है,जिनकी हमने काफी तलाश की मगर चारों का अब तक पता नहीं लगा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले,पुलिस कार्यवाही
पुलिस आयुक्त शरत कविराज,पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा,एसीपी पश्चिम छवि शर्मा एवं बासनी थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिसकर्मियों की अलग अलग टीमों ने बालकों की तलाश के लिए बासनी गांव, लसालावास रोड,सांगरिया,एम्स रोड के सीसीटीवी फुटेज चैक किए।
रेल्वे स्टेशन,बस स्टेशन, सांगरिया,रिको,एम्स अस्पताल,ट्रांसपोर्ट नगर, पशु आहार आदि स्थानों पर भिजवायी गई टीमों ने सीसीटीवी कैमरों से बालको के आने जाने के रुट चैक किए तब बालक बासनी रेल्वे स्टेशन की तरफ जाते ज्ञात हुए तथा ट्रेन में बैठकर लूणी की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। बाद में रेलवे स्टेशन पर गहनता से जांच करने पर बासनी रेल्वे स्टेशन पर अंधेरे में सोते हुए नजर आए।
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान बनाया
चारों बालकों को उनके परिजनों की उपस्थिति में बात कराई गई तो बताया कि वे आपस में दोस्त हैं तथा चारों ने मिलकर गर्मियों की छुट्टियों में घुमने जाने का प्लान बनाया तथा बासनी रेल्वे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर लूणी गए तथा वहां से पुन वापस ट्रेन में बैठकर बासनी रेल्वे स्टेशन आकर उतर गए तत्पश्चात थकान होने व घरवालों के भय के कारण रेल्वे स्टेशन पर ही सो गए। बासनी पुलिस ने दो घंटों में बच्चों को दस्तयाब कर लिया। परिजन ने राहत की सांस ली।
