22-23 मई को होगा भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण
प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारीयों को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),22-23 मई को होगा भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर जिला द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन 22,23 मई को किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा प्रधान कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।
छुट्टियों में घूमने के इरादे से घर निकले चार बच्चे
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति,विचारधारा एवं जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सांसद,विधायक, संभाग प्रभारी,जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी,मोर्चा अध्यक्ष एवं मोर्चा महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष मण्डल महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य,जिला प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्य समिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अपेक्षित रहेंगे। शिविर में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने व्यवस्थाओं को लेकर अलग- अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिसमें आवास,भोजन, पंजीयन,मंच व्यवस्था,सोशल मीडिया,प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व दिए गए।
जिलाध्यक्ष पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा संगठन निरंतर कार्यकर्ता निर्माण एवं सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहा है।बैठक में संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे तथा प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी सुनील भाटी,रवि गहलोत, शिवकुमार सोनी,गिररवर सिंह,गीता भाटी,सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा, ओमप्रकाश दैया, प्रतिपाल सिंह वालेचा, गौरव जैन,माधवी सिंह सोलंकी,वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,भूमि कृपलानी,महेश व्यास, पवन वैष्णव,पुरूषोतम मूंदड़ा,चन्द्रेश लोढ़ा,भंवर पोटर, देवेन्द्र शर्मा,दीपक व्यास, घनश्याम वैष्णव, नीलम माहेश्वरी,कैलाश गौड़,कुलदीप जांगिड, जगदीश धाणदिया, विकास चाण्डा,अजय त्रिवेदी, सीमा भुवन माथुर,अनुराग भोजवानी,अरविन्द सांखला, चक्रेश मेहता,निखिल टाक, आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर, तरूण भाटी,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह एवं माधो सिंह परिहार उपस्थित थे।
