Doordrishti News Logo

पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ,लगाई आग

पत्नी 40 फीसदी झुलसी -एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग।शहर के अंदर सिवांची गेट स्थित मूलियों की चौकी में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह घर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उसकी पत्नी 40 फीसदी तक झुलस गई और उसे बाद में एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पर्चा बयान पर अग्रिम कार्रवाई आरंभ की है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। मामला खांडाफलसा थाना क्षेत्र का है।

अस्थाई सेवा अवधि को सभी प्रयोजनार्थ सेवा माने जाने का आदेश

थाना प्रभारी एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि सिवांची गेट मूलियों की चौकी में रहने वाले मोहिनुद्दीन का शुक्रवार की सुबह आठ बजे अपनी पत्नी 24 वर्षीय फिरोदा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पारिवारिक विवाद ने बाद में उग्र रूप ले लिया। इस पर मोहिनुद्दीन ने अपनी पत्नी फिरोदा पर घर में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ उस पर डाल दिया और आग लगा दी। इससे वह आग से झुलस गई। उसके चिल्लाने की आवाज पर आस पास के लोग एकत्र हुए और उसे तत्काल एमजीएच के बर्न यूनिट मेें भर्ती कराया गया।

एएसआई मनोहरलाल ने बताया कि फिरोदा 40 प्रतिशत तक जली है। उसके आज पर्चा बयान लिए गए। मौका तस्दीक की जानी है। पर्चा बयान पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शादी को सात आठ साल हुए है और एक बच्चा भी है।