- नगर निगम व पुलिस प्रशासन की मंडी व्यापारियों के साथ हुई बैठक
- मंडी में फुटकर व्यापार नही होगा
- निजी वाहनों को मंडी में प्रवेश नही मिलेगा
- सोसल डिस्टनसिंग,बिना मास्क वालों का किया चालान
- चाय की ठंडी की सीज
जोधपुर, कोरोना महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत जोधपुर नगर निगम उत्तर व पुलिस प्रशासन द्वारा भदवासिया सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग, बगैर मास्क घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की गई। इस मौके पर एक चाय की थड़ी को भी सीज किया गया।

नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा मंडी प्रशासन व व्यापारी के साथ बैठक कर कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि व्यापारियों के अलावा निजी वाहनों को सब्जी मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फुटकर व्यापारियों को वहां पर व्यापार करने की अनुमति नहीं होगी। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि कल से जो लोग खुद के लिए सब्जी खरीदने यहां आएंगे उन्हें अंदर नही आने दिया जाएगा। सभी व्यापारी अपनी दुकान के आगे लाइनिग करेंगे,जिससे कोई भी अतिरिक्त व्यक्ति नही रहेगा। कल से मंडी में सख्ती बरती जाएगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

