Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो बाइक चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो बाइक चोरी। बोरानाडा स्थित थार ड्राईपोर्ट के सामने से एक ट्रेक्टर ट्राली चोरी हो गई। गाड़ी मालिक ने इस बारे में बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी। शहर में अलग अलग स्थानों से दो बाइक भी चोरी हो गई।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि धिनालानाडा पाल निवासी थानाराम पुत्र ढलाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि स्टोन आर्ट थार ड्राईपोर्ट के सामने उसने अपनी ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा किया था। दिन में अज्ञात शख्स उसकी ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गया।

सालावास रोड पर देर रात एचपीसीएल कार्मिकों को पिस्टल दिखाकर लूटी कार

दूसरी तरफ सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में कबीर नगर टैंपो स्टेण्ड के पास रहने वाली नसीम बानो पत्नी मो.अकरम पठान ने पुलिस को बताया कि 9 मई को उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सरदारपुरा क्षेत्र में रहने वाले नरसिंह पुत्र बाबूलाल मेघवाल ने चौहाबो पुलिस को बताया कि 12 मई की रात्रि के समय वह पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

Related posts: