The Chief Minister was captivated by the rural culture and greenery.

ग्रामीण संस्कृति और हरियाली से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

जोधपुर/जालोर(दूरदृष्टी न्यूज),ग्रामीण संस्कृति और हरियाली से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंसेरी ग्राम पंचायत के प्रात: भ्रमण के दौरान ग्रामीण परिवेश की सहजता, स्वच्छता और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि गांव का शांत वातावरण और हरियाली राजस्थान की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति एवं जीवन मूल्यों का जीवंत प्रतिबिंब है।

सिद्धनाथ रोड पर भाई को लेने गई युवती को अगवा कर होटल में दुष्कर्म

मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा साथियों,मातृशक्ति, बुजुर्गों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि आमजन का स्नेह,विश्वास और आशीर्वाद प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों को विकास, स्वावलंबन और आधुनिक सुविधाओं से समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है तथा ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।