आधी रात को काले रंग की स्कार्पियो लेकर आए सफेद रंग की स्कार्पियो चुरा ले गए
-घटना की सीसीटीवी फुटेेज आया सामने
-नागौर रोड पर दिखीं स्कार्पियो
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आधी रात को काले रंग की स्कार्पियो लेकर आए सफेद रंग की स्कार्पियो चुरा ले गए। शहर के भानू विहार फूलबाग गली नंबर दो मंडोर में 13 मई की आधी रात को काले रंग की स्कार्पियो में आए शातिर वाहन चोर एक सफेद रंग की स्कार्पियो को चुरा ले गए।
घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को वायरल हुआ। जिसमें स्कार्पियो जाते नजर आई है। गाड़ी की अंतिम लोकेशन नागौर रोड पर देखी गई है। पुलिस अब इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
गत्ता फैक्ट्री में मशीन में हाथ जाने से युवक की मौत
मण्डोर पुलिस ने बताया कि गली नंबर.2,भानू विहार,फूलबाग निवासी मोहन परिहार पुत्र रणजीत सिंह माली ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह निजी कार्य से पुणे गया था। अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो एस-11 क्लासिक घर के बाहर कवर डालकर खड़ी की थी। 13 मई की सुबह करीब 5.53 बजे उनकी पत्नी सीमा उर्फ सुमन का कॉल आया कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी गायब है। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई और मित्र पूनमचंद गहलोत को सूचना दी।
फुटेज में दिखे चार संदिग्ध युवक :-
घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब पता लगा कि चार से पांच युवक देर रात करीब 3.05 बजे गाड़ी का लॉक तोडक़र कवर हटाते और वाहन ले जाते दिखाई दिए है। बदमाश खुद काले रंग की स्कार्पियो में सवार होकर आए थे।
