मुख्यमंत्री ने किया भोगीशैल परिक्रमा के बेनर का लोकापर्ण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री ने किया भोगीशैल परिक्रमा के बेनर का लोकापर्ण। भारतीय संस्कृति का प्रतिक पौराणिक अध्यात्मिक भोगीशैल परिक्रमा यात्रा- 2026 के बेनर का लोकापर्ण गुरुवार को मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष मदन राठौड,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने किया।
कलेक्टर ने किया जलदाय विभाग के कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण
भोगीशैल परिक्रमा यात्रा आयोजन समिति के सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया की प्रत्येक पुरूषोत्तम मास के समय हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा नांग वंश की पहाडीयों के चारों ओर मारवाड़ का कुंभ खे जाने वाले भोगीशैल परिक्रमा यात्रा का अयोजन होता है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास अधिक होने के कारण से यह यात्रा 25 मई से 31 मई तक आयोजित होगी जिस के बैनर का लोकापर्ण राजस्थान के मुख्यमंत्री भंजन लाल शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने किया।
इस अवसर पर राज्यसभा पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, विधायक अतुल भंसाली, विधायक देवेन्द्र जोशी,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवन्त सिंह विश्नोई, पूर्व जेडीए अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड मौजूद थे।
भोगीशैल परिक्रमा आयोजन समिति संयोजक नरेश जाजडा ने भगवान श्रीराम की मूर्ति, सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत द्वारा पुष्प गुच्छ,कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू द्वारा स्मृति चिन्ह,मदन सैन द्वारा साफा,मुख्यमेला व्यवस्थापक राकेश गौड द्वारा दुपटा एवं राकेश सुराणा द्वारा स्वागत किया गया। परिक्रमा आयोजन सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत द्वारा विस्तार से परिक्रमा की जानकारी से अवगत करवाया गया।
