Doordrishti News Logo

मदार-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य

रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मदार-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार पालनपुर रेलखण्ड पर आउवा-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

फैक्ट्री के केमिकल युक्त पानी से फैली दहशत

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
रद्द ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती 14 व 15 मई को रद्द रहेगी।

2.गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर ट्रेन 15 व 16 मई को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर ट्रेन जो 15 मई को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन समदडी,जालोर,मारवाड भीनवाल,भीलडी,पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2.गाडी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन जो 15 मई को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी- महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन समदडी,जालोर, मारवाड भीनवाल,भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3.गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी ट्रेन जो 14 मई को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी- लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाटन,भीलडी,मारवाड भीनवाल,जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4.गाडी संख्या 20694, बैगलुरू-जोधपुर ट्रेन जो 13 मई को बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाटन,भीलडी, मारवाड भीनवाल,जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5.गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर ट्रेन जो 14 मई को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाटन,भीलडी, मारवाड भीनवाल,जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6.गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन जो 15 मई को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाटन,भीलडी,मारवाड भीनवाल,जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

7.गाडी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर ट्रेन जो 15 मई को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भीलडी व जालोर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

8.गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन जो 14 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह भीलवाडा,चित्तौडगढ, नीमच व मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेगुलेट ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 15 मई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मारवाड जं.स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2.गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर ट्रेन जो 15 मई को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह आबूरोड-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026