जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का गुरुवार से संचालन
- 7 ट्रिप बाद पटरी पर लौटेगी
- कनकपुरा स्टेशन पर काम पूरा
- 14 मई से जोधपुर से और 15 मई से भोपाल से चलेगी ट्रेन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का गुरुवार से संचालन। यात्रियों के लिए राहत की खबर। सात ट्रिप तक पूरी तरह रद्द रहने के बाद जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस गुरुवार 14 मई से फिर से पटरी पर दौड़ेगी। भोपाल से जोधपुर आने वाली ट्रेन का संचालन 15 मई से बहाल हो जाएगा।
जोधपुर सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग और रखरखाव का काम चल रहा था। इसी वजह से ट्रेन संख्या14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को दोनों तरफ से सात-सात ट्रिप के लिए रद्द किया गया था।
कब से चलेगी ट्रेन
◆ 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 14 मई गुरुवार से जोधपुर से रोजाना अपने समय पर चलेगी।
◆ 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 14 मई तक रद्द रहने के बाद 15 मई शुक्रवार से भोपाल से नियमित संचालित होगी।
रेलवे ने कहा है कि कनकपुरा यार्ड का काम पूरा हो गया है। अब यात्रियों को भोपाल रूट पर असुविधा नहीं होगी। यात्री यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा कर सकते हैं।
