एडीजी इंटेलीजेेंस ने किया ग्रामीण पुलिस लाइन का निरीक्षण

हाईकोर,हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एडीजी इंटेलीजेेंस ने किया ग्रामीण पुलिस लाइन का निरीक्षण। जिले की कानून व्यवस्था परखने एवं सुदृढ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलीजेन्स प्रफुल्ल कुमार द्वारा जिला जोधपुर ग्रामीण का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस लाईन दईजर जोधपुर ग्रामीण में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस को सैरेमॉनियल परेड के आयोजन की सलामी दी गयी। इस दौरान एडीजी ने पुलिस लाइन में सम्पर्क सभा का आयोजन कर पुलिस जवानों के साथ संवाद किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस जवानो को ड्यूटी में आने वाली चुनौतियो एवं पुलिस मे होने वाले नवाचार के बारे चर्चा की गयी।

जिले की अपराध गोष्ठी दौरान अतिरिक्ति महानिदेशक ने हाईकोर, हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं नवीन आपराधिक कानून के तहत दर्ज प्रकरणों का निस्तारण नियत समयावधि में करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि जिले का वार्षिक निरीक्षण एडीजी इंटेलीजेंस प्रफुल्ल कुमार द्वारा किया गया। घटनास्थल एवं नाकाबंदी डेमो का आयोजन किया गया। उनके द्वारा वृत्त कार्यालय ओसियां का वार्षिक निरीक्षण कर अपराधों के बारे में जानकारी ली।

अपराधिक गतिविधियो से अर्जित सम्पति को फ्रीज करने के निर्देश 
एडीजी प्रफुल्ल कुमार ने नवीन अपराधिक कानून के तहत संगठित अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए अपराधिक गतिविधियों से अर्जित सम्पत्ति को फ्रीज करने के निर्देश दिए गए। इस अपराध गोष्ठी में एएसपी भोपालसिंह लाखावत,रघुनाथ गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध एवं अनुसंधान सैल,हनुमन्त सिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एससी/एसटी सैल,रतन सिंह उप अधीक्षक पुलिस साईबर सैल,एएसपी अन्नराजसिह, राजेन्द्र सिंह वृताधिकारी बालेसर,भूराराम खिलेरी वृताधिकारी भोपालगढ़, हनुमानसिह वृताधिकारी वृत ओसियां एवं समस्त थानाधिकारी पुलिस थाना जोधपुर ग्रामीण मौजूद थे।

पीपाड़शहर थाने का वार्षिक निरीक्षण 
बुधवार को एडीजी प्रफुल्ल कुमार ने पुलिस थाना पीपाड शहर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। पुलिस थाना में स्थित मैस एवं पुलिस बैरक का निरीक्षण किया एवं थाना पीपाड शहर में घटित अपराधों के बारे में जानकारी ली एवं समस्त मुलाजमानों से वर्तमान समय में होने वाले अपराध (साइबर फ्राड एवं डिजीटल अरेस्ट) एवं सिन्थेटिक ड्रग्स आदि से निपटने के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने थाने पर आने वाले परिवादियों को सुनकर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाने पर शहर के मौजिज लोगों सीएलजी सदस्यो, पुलिस मित्र एवं सुरक्षा सखी के साथ जनसहभागिता मीटिग आयोजित की गयी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026