Doordrishti News Logo

अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार। कमिश्ररेट की मथानिया और कुड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर टोपीदार बंदूक एवं चाकू बरामद किया। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण बनाए गए।

मोटर दुर्घटना में मृत्यु के बाद दाखिल आयकर रिटर्न में बताई गई आय से मुआवजे की गणना

मथानिया पुलिस थाने के एएसआई सोहनलाल ने जुगत सिंह नगर बालरवा गांव में दबिश देकर एक ट्यूबवैल पर रहने वाले बिरमाराम पुत्र बंशीलाल से टोपीदार बंदूक को जब्त कर आम्र्स एक्ट में मामला बनाया। वहीं दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी थाने के एएसआई महेंद्र कुमार ने राजीव गांधी कच्ची बस्ती क्षेत्र में भूराराम पुत्र सुका राम को पकड़ा और धारदार चाकू बरामद किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।