संगठित अपराध का टॉप टेन में चयनित अभियुक्त गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संगठित अपराध का टॉप टेन में चयनित अभियुक्त गिरफ्तार। शहर की भगत की कोठी पुलिस ने जानलेवा हमला और संगठित अपराध में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी टॉप टेन में चयनित था।
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर नवज्योति स्कूल में जागरूकता कार्यशाला
थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पांचवीं रोड जाकिर हुसैन कॉलोनी ईदगाह के पास रहने वाला मो. आकिब पुत्र अब्दुल रहीम टॉप टेन में चयनित था। वह काफी समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम एएसआई हनुवंतसिंह,कांस्टेबल शांतिप्रकाश एवं दलाराम की गठित की गई। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर उसे अब गिरफ्तार किया गया।
