लीलन सुपरफास्ट 4 दिन फुलेरा तक ही चलेगी
-जयपुर रूट पर आंशिक रद्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लीलन सुपरफास्ट 4 दिन फुलेरा तक ही चलेगी। जैसलमेर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार 12 मई से लगातार चार दिन फुलेरा और जयपुर के बीच रद्द रहेगी। यानी यह ट्रेन इन दिनों फुलेरा स्टेशन तक ही जाएगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य चल रहा है। इसी के चलते ट्रेन संख्या 12467/12468 लीलन सुपरफास्ट को 12 मई से 15 मई तक फुलेरा-जयपुर खंड पर नहीं चलाया जाएगा।
इस अवधि में ट्रेन जैसलमेर से चलकर फुलेरा तक ही संचालित होगी। फुलेरा से जयपुर के बीच का सफर यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से करना पड़ेगा। जयपुर से जैसलमेर जाने वाली ट्रेन भी इन्हीं चार दिनों में फुलेरा से ही जैसलमेर के लिए रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 12 से 15 मई के बीच जयपुर जाने वाले यात्री अपनी यात्रा योजना में बदलाव कर लें और फुलेरा से आगे के लिए पहले से इंतजाम कर लें,ताकि असुविधा न हो। 16 मई से ट्रेन अपने नियमित रूट पर पहले की तरह चलेगी।
