Doordrishti News Logo

जख्मी स्टेशन मास्टर का इलाज jaari

  • सोनू स्टेशन की घटना पर रेलवे का त्वरित एक्शन
  • रेल प्रशासन बोला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
  • सभी भवनों की होगी जांच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जख्मी स्टेशन मास्टर का इलाज जारी। जैसलमेर के सोनू स्टेशन पर शुक्रवार को स्टेशन मास्टर कार्यालय की छत के एक हिस्से के एक इंच मोटे प्लास्टर के गिरने की घटना पर रेल प्रशासन ने तत्परता दिखाई। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर मनीष कुमार सोमनानी को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया,। प्लास्टर गिरने से एक पैर में लगी चोट के प्राथमिक उपचार के बाद वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ग्राम रथ की रफ्तार बढ़ी: अभियान 17 मई तक

अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने बताया कि यात्रियों और रेल कर्मियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना के तुरंत बाद भवन की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर स्टेशन परिसर के अन्य भवनों का भी निरीक्षण कराया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षतिग्रस्त प्लास्टर की तत्काल मरम्मत के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही इंजीनियरिंग विभाग को सभी स्टेशन भवनों की स्थिति का विस्तृत परीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्टाफ को भी पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा गया है।

रेलवे ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। रेलवे अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026

सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर

July 15, 2026