Doordrishti News Logo

बाड़मेर-हरिद्वार समर होली डे स्पेशल ट्रेन सोमवार से

द्विसाप्ताहिक ट्रेन सुबह 8.40 बजे आएगी जोधपुर रेलवे स्टेशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर-हरिद्वार समर होली डे स्पेशल ट्रेन सोमवार से। पश्चिमी राजस्थान से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार- बाड़मेर के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन सोमवार 11 मई से पटरियों पर दौड़ने लगेगी और जुलाई के मध्य तक कुल 20 फेरे लगाएगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान हरिद्वार रूट पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन शुरू की है ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके और उनका सफर सुगम हो। ट्रेन जोधपुर,मेड़ता रोड,नागौर और बीकानेर के रास्ते चलेगी,जिससे इन शहरों के यात्रियों को भी सीधी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार समर स्पेशल 11 मई से 16 जुलाई तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन बाड़मेर से तड़के 4.15 बजे रवाना होगी और बायतु,बालोतरा,समदड़ी व लूणी होते हुए सुबह 8.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद 8:50 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। मेड़ता रोड, नागौर,नोखा,बीकानेर,सूरतगढ़,हनुमानगढ़,बठिंडा और अंबाला कैंट होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04812, हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। हरिद्वार से यह सुबह 5.15 बजे चलेगी और सहारनपुर,अंबाला,बठिंडा,हनुमानगढ़,बीकानेर व नागौर के रास्ते रात 2.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से 2.40 बजे रवाना होकर सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी।

नवजात शिशु पुनर्जीवन दिवस मनाया

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार इस ट्रेन का ठहराव मार्ग के 24 प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा,जिनमें गोटन,लालगढ़,लूनकरनसर,पीलीबंगा,मंडी डबवाली,संगरिया और धुरी भी शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 18 डिब्बे लगाए गए हैं। इनमें एक सेकंड एसी,छह थर्ड एसी,पांच स्लीपर, चार जनरल और दो गार्ड कोच शामिल हैं,ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले एक बार ट्रेन का संशोधित समय जरूर देख लें,ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।