नवजात शिशु पुनर्जीवन दिवस मनाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नेशनल नियोनेटोलॉजी फ़ोरम एवं इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिशु रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ राकेश जोरा के नेतृत्व में नवजात शिशु पुनर्जीवन दिवस मनाया गया। इसके तहत 30 आवासीय चिकित्सकों को नवजात शिशु पुनर्जीवन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

आकाशवाणी स्थापना के 90 वर्ष होने पर 12 व 13 को कार्यक्रम

इसमें डॉ रघुनाथ बारुपाल, सहायक आचार्य,डॉ नितेश मेलाना सहायक आचार्य,डॉ रतन लाल भाटी सहायक आचार्य ने शिक्षण दिया। डॉ राकेश जोरा (वरिष्ठ आचार्य एवं विभागाध्यक्ष) ने नवजात शिशु पुनर्जीवन कार्यक्रम की महता को समझाया। आज ही के दिन पूरे भारत में 35 राज्यों में 25000 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।