Doordrishti News Logo

आकाशवाणी स्थापना के 90 वर्ष होने पर 12 व 13 को कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आकाशवाणी स्थापना के 90 वर्ष होने पर 12 व 13 को कार्यक्रम। आकाशवाणी स्थापना के 90 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में आकाशवाणी जोधपुर द्वारा रोचक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे वर्ष किया जा रहा है। आकाशवाणी जोधपुर के क्लस्टर प्रमुख और उप महानिदेशक राजेंद्र नाहर ने बताया कि आयोजनों की इसी कड़ी में रेडियो की लोकप्रियता जन-जन में बढ़ाने के उद्देश्य से एक वॉकथॉन का आयोजन 12 मई को प्रातः 6:30 बजे आकाशवाणी केंद्र से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वॉकथॉन में आकाशवाणी के अधिकारी, कर्मचारियों सहित विभिन्न प्रोग्राम प्रेजेंट करने वाले असाइनीज भी भाग लेंगे।13 मई को एक रंगारंग कार्यक्रम जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बृहस्पति सभागार में किया जाएगा। “स्वरोत्सव” शीर्षक से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुगम संगीत संध्या का आयोजन होगा,जिसमें भजन और गजलों की सुमधुर प्रस्तुति आकाशवाणी से मान्यता प्राप्त कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत कुल 2,40,469 प्रकरणों का निस्तारण

कार्यक्रम में जोधपुर के जाने-माने भजन गायक अनूपराज पुरोहित भजन प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर गजल गायकी में पहचान बनाने वाले आमिर हुसैन गजलों की प्रस्तुति देंगे। इनके साथ राजन द्वारका तबले पर और दीपक बोहरा बांसुरी पर संगत करेंगे। राजेंद्र नाहर ने बताया कि शाम 7:15 बजे से आयोजित होने वाली इस सुगम संगीत संध्या में प्रवेश आमंत्रण पत्रों पर आधारित रहेगा।

आकाशवाणी जोधपुर द्वारा आकाशवाणी के 90 वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संख्या में जोधपुर के विभिन्न कॉलेजों में रोचक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,टी-शर्ट और कैप प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।