देसूरिया खारलोन गांव में तांबा फैक्ट्री में चोरी
फैक्ट्री कर्मचारी ने चुराया तांबा और केबल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देसूरिया खारलोन गांव में तांबा फैक्ट्री में चोरी। शहर के निकट करवड़ स्थित देसूरिया खारलोन गांव में एक तांबा फैक्ट्री में चोरी हो गई। मालिक ने करवड़ थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामले की जांच कर अब आरोपी फैक्ट्री श्रमिक को पकड़ा है। आरोपी यहां फैक्ट्री में चार पांच साल से काम कर रहा था।
कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को मिला लाभ,बढ़ी आमदनी
करवड़ पुलिस ने बताया कि समर्थ नगर जालम विलास पावटा बी रोड निवासी व्यवसायी सुरेश कुमार कांकरिया पुत्र जवरी लाल ने करवड़ थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनकी फैक्ट्री एवं गोदाम देसूरिया खारोलान क्षेत्र में स्थित है। वहां काम करने वाला मजदूर हीरालाल आए दिन चोरी-छिपे फैक्ट्री से तांबा,केबल एवं वायर चोरी कर ले जाता था। पुलिस ने अब मामले में देऊ मेघवालों की ढाणी,थाना पांचोड़ी नागौर निवासी हीराराम पुत्र रामूराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का तांबा और केबल बरामदगी के प्रयास जारी है।
