Doordrishti News Logo

फायर ब्रिगेड और नील गाय के बीच फंसा बाइक सवार: चालक और नील गाय दोनों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फायर ब्रिगेड और नील गाय के बीच फंसा बाइक सवार: चालक और नील गाय दोनों की मौत। शहर के निकट झंवर पुलिस थाना क्षेत्र के पूनियों की प्याउ के पास में शनिवार की देर शाम बाइक सवार नील गाय से बचने का प्रयास करने लगा। इतने में आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी और नील गाय के बीच में फंस गया। हादसे में बाइक सवार और नील गाय दोनों की मौत हो गई। घटना को लेकर झंवर पुलिस ने कार्रवाई की।

FDDI जोधपुर में दो दिवसीय लर्निंग फेस्ट

बंबोर पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे एक मोटर साइकिल चालक ढलाराम पुत्र गोबर राम जाति मेघवाल निवासी ग्राम कलाबा नाडा बलाऊ बालोतरा अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था वह पूनियों की प्याउ 20 मील पर पहुंचा। तब साइड से एक नीलगाय भागती हुई आई।

एक साइड से फायर ब्रिगेड की गाड़ी स्पीड में आई दोनों वाहनों के बीच में नीलगाय आ जाने से मोटर साइकिल चालक तथा नीलगाय का मौके पर ही मौत हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड और बाइक को क्षतिग्रस्त हालत में थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।