महिला ने लगाया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने लगाया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला को तंग और परेशान करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसे अलग अलग नंबरों से कॉल किया जा रहा है, साथ ही बदमाश उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक फोटो भेज रहा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महामंदिर पुलिस ने आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। अब बदमाश का पता लगाया जा रहा है।
जुआरियों को पकड़ा 70 हजार बरामद
पुलिस ने बताया कि एक शादीसुदा महिला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी सोशल मीडिया आईडी इंस्टाग्राम पर किसी शख्स द्वारा उसे आपत्तिजनक फोटो भेजे जा रहे हैं, साथ ही बदमाश उसे अलग अलग नंबरों से कॉल कर तंग और परेशान कर रहा है। महामंदिर थानाधिकारी देवेेंद्र सिंह इसकी जांच कर रहे हैं।
