Doordrishti News Logo

60 टीमों ने 466 स्थानों पर दी दबिश

  • जिला पश्चिम में एरिया डोमिनेशन
  • 236 अपराधी और असामाजिक तत्वों को पकड़ा
  • पुलिस अधिकारी सहित 316 सदस्यों ने दी रेड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),60 टीमों ने 466 स्थानों पर दी दबिश।कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस की तरफ से गुरुवार को अलसुबह एरिया डोमिनेशन चलाया गया। पुलिस की 60 टीमों ने 466 जगहों पर दबिशें देकर 236 असामाजिक तत्वों के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत ने बताया कि जिला पश्चिम द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आपराधिक तत्वों,सम्पति संबंधि अपराधों में चालानशुदा अपराधियों,वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि एरिया डोमिनेशन के दौरान स्पेशल एवं लोकल एक्ट के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए और 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

डिजिटल अरेस्ट गैंग से जुड़े दो साइबर ठग गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का खुलासा

इसी प्रकार कुल 195 यथा (लम्बित प्रकरणों में वांछित 13 न्यायालयों से जारी वारण्टों मे ं वांछित 34 तथा 148 असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 13 प्रकरण स्थानीय एवं विशेष अधिनियम में (आबकारी अधिनियम के तहत कुल 03 प्रकरण पुलिस थाना बासनी-02 व सूरसागर-1, जुआ अध्यादेश के 05 प्रकरण पुलिस थाना प्रतापनगर सदर-01, सरदारपुरा-01, बोरानाडा-02 व प्रतापनगर-01, आर्म्स एक्ट पुलिस थाना विवेक विहार व सरदारपुरा क्रमश: 1-1, एमएमआरडी पुलिस थाना विवेक विहार-01, धूम्रपान अधिनियम पुलिस थाना बोरानाडा- 01 व आरएनसी एक्ट के तहत पुलिस थाना सुरसागर द्वारा-1 प्रकरण पंजीबद्ध कर 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर्स पर कार्रवाई 
डीसीपी कमल शेखावत ने बताया कि विभिन्न थानों द्वारा 10 हार्डकोर/हिस्ट्रीशीटर्स सहित कुल 148 असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई तथा विभिन्न न्यायालयों से जारी वारण्टो/स्थाई वारण्टो/उद्घोषित अपराधी/299 सीआरपीसी/ गिरफ्तारी वारण्ट के तहत 34 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पैण्डिग प्रकरणों में वांछित 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 01 ईनामी अपराधी को पकड़ा गया।

24 अप्रैल को पश्चिम में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई थी। स्पेशल एवं विशेष अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज किए गए थे और 69 आपराधिक/असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया था।

Related posts:

बसों में चोर गैंग सक्रिय: फिर महिला यात्री के बैग से लाखों के आभूषण चोरी

May 8, 2026

पदम सागर में डूबे 12वीं के छात्र के पिता ने लगाया सहपाठियों पर हत्या का आरोप

May 8, 2026

सड़क हादसों में तीन की मौत

May 8, 2026

छह साल की मासूम से रिश्तेदार नाबालिग ने किया दुष्कर्म

May 8, 2026

ड्रग्स माफिया के घर मिले मादक पदार्थ व अवैध हथियार

May 8, 2026

54 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला: जोधपुर कमिश्ररेट में गुमनाराम होंगे एडीसीपी मुख्यालय

May 8, 2026

डिजिटल अरेस्ट गैंग से जुड़े दो साइबर ठग गिरफ्तार,करोड़ों की ठगी का खुलासा

May 8, 2026

गौ वंश संदिग्ध हालात में जला मिला: गौ भक्तों में रोष

May 7, 2026

लूणी की मोगड़ा कला में रात्रि चौपाल: कलक्टर आलोक रंजन ने सुनीं फरियादें

May 7, 2026