भगत की कोठी डीजल शेड में नवीनीकृत कैंटीन का उद्घाटन

कर्मचारियों को मिलेगा बेहतर, स्वच्छ और किफायती भोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी डीजल शेड में नवीनीकृत कैंटीन का उद्घाटन।भगत की कोठी डीजल शेड में कर्मचारियों को बेहतर व किफायती भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीनीकृत कैंटीन का गुरुवार को वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) राजकुमार शर्मा ने उद्घाटन किया।

भगत की कोठी डीजल शेड में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर कैंटीन की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत साफ-सफाई,आरओ वाटर सप्लाई,भोजन की गुणवत्ता तथा मेन्यू में विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कर्मचारियों की सुविधा के लिए कैंटीन में रंग-रोगन कराया गया है,नए कूलर लगाए गए हैं तथा बेहतर संचालन के लिए नए कैंटीन व्यवस्थापक की नियुक्ति भी की गई है।

कर्मचारी लंबे समय से कैंटीन की गुणवत्ता सुधार की मांग कर रहे थे,जिस पर अब कैंटीन कमेटी द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई है। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कैंटीन समिति को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं।

विश्व अस्थमा दिवस पर रेलवे अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

कैंटीन कमेटी इंचार्ज मंडल बिजली इंजीनियर(रोलिंग स्टॉक) विकास के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मंडल बिजली इंजीनियर हर्षित कुमार सिंह तथा मंडल यांत्रिक इंजीनियर चंद्रमोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीजल शेड के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया तथा अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Related posts:

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026