Doordrishti News Logo

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे: स्कूली बच्चों को हाथ धोने के बताए सही तरीके

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे: स्कूली बच्चों को हाथ धोने के बताए सही तरीके। एम्स जोधपुर के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालीबेरी सूरसागर में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ को हाथों की स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को विभिन्न संक्रामक बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई,जो हाथ स्वच्छ न होने के कारण फैलती हैं। विशेष रूप से दस्त,हैजा,टाइफाइड और श्वसन संक्रमण जैसी बीमारियों पर जोर दिया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार,सही तरीके से हाथ धोने से दस्त संबंधी बीमारियों में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है,जबकि श्वसन संक्रमण के मामलों में भी लगभग 20 प्रतिशत तक कमी संभव है। यह बताया गया कि स्कूलों में बच्चों के बीच संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए नियमित हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है।

ग्राम रथ अभियान बना योजनाओं तक पहुंच का सशक्त माध्यम

इस अवसर पर स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के संचालक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम हाथों को स्वच्छ रखना है। यदि हम नियमित रूप से हाथ स्वच्छता अपनाएं, तो कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

अंत में, प्रतिभागियों को हाथ धोने की सही तकनीक के बारे में भी बताया गया, जिसमें साबुन से कम से कम 40 से 60 सेकंड तक हाथों की सभी सतहों, उंगलियों के बीच, नाखूनों के नीचे और कलाई तक अच्छी तरह सफाई करने पर जोर दिया गया, ताकि संक्रमण से प्रभावी रूप से बचाव किया जा सके।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed