गर्मियों में बढ़े यात्रीभार के बीच रेलवे सतर्क:सुविधाओं व संरक्षा पर विशेष फोकस

  •  महाप्रबंधक अमिताभ के निर्देश-यात्री सुविधाएं रहें सर्वोच्च प्राथमिकता
  • संवेदनशील उपकरणों की निगरानी व ट्रैक पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गर्मियों में बढ़े यात्रीभार के बीच रेलवे सतर्क: सुविधाओं व संरक्षा पर विशेष फोकस। गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने अपने कर्मचारियों को यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ-साथ अत्यंत संवेदनशील उपकरणों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में बुधवार को आयोजित संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने जयपुर,जोधपुर, बीकानेर और अजमेर मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ चल रही प्रमुख परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाए,साथ ही ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़े यात्रीभार व सुविधाओं पर निरंतर नजर रखी जाए।

बैठक में सभी विभागाध्यक्ष,चारों मंडल रेल प्रबंधक (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संरक्षा,कार्य निष्पादन, निर्माण परियोजनाएं,पूंजीगत आय, ट्रैक मेंटेनेंस,समपार फाटक बंद करने,यात्री सुविधाओं और आय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा समीक्षा बैठक

महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रैक पेट्रोलिंग बढ़ाने,विद्युत एवं सिग्नल उपकरणों की विशेष निगरानी तथा नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधीनस्थ कर्मचारियों की समय-समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए,ताकि यात्रियों को समयबद्ध और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर स्वीकृत कार्यों के निष्पादन में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related posts:

प्रसूताओं के उपचार व स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग

June 23, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

You missed