स्टेशन यार्ड कार्य से इंटरसिटी रद्द,8 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
- जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी 24 मई को दोनों ओर से रद्द
- बाड़मेर-ऋषिकेश व रणकपुर एक्सप्रेस चलेंगी वाया फलोदी
- मरुधर व भोपाल एक्सप्रेस मारवाड़ जंक्शन मार्ग से होंगी संचालित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्टेशन यार्ड कार्य से इंटरसिटी रद्द,8 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मेड़ता रोड यार्ड में समपार फाटक की जगह रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 24 मई को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण जोधपुर-जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए रद्द किया गया है,जबकि बाड़मेर- ऋषिकेश,रणकपुर,भोपाल और मरुधर एक्सप्रेस सहित 8 प्रमुख ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह तकनीकी कार्य यात्रियों की दीर्घकालिक सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्य के चलते एक दिन के लिए ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव रहेगा।
गर्मियों में बढ़े यात्रीभार के बीच रेलवे सतर्क:सुविधाओं व संरक्षा पर विशेष फोकस
इंटरसिटी सुपरफास्ट रद्द
-ट्रेन 22977/22978 जयपुर- जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपर फास्ट 24 मई को दोनों ओर से एक-एक ट्रिप के लिए रद्द
इन ट्रेनों के बदले मार्ग
-14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर- लूनी-पाली मारवाड़-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा मार्ग से चलेगी।
ठहराव:-लूनी,पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन,अजमेर
-14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जो 23 मई को भोपाल से रवाना होगी,फुलेरा-अजमेर- मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर मार्ग से संचालित होगी।
ठहराव:- अजमेर,मारवाड़ जंक्शन, पाली,लूनी
-14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर- फलोदी-लालगढ़-बीकानेर मार्ग से चलेगी।
ठहराव:-फलोदी
-14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस जो 23 मई को प्रस्थान करेगी,बीकानेर-लालगढ़-फलोदी- जोधपुर के रास्ते संचालित होगी।
ठहराव:-फलोदी
-14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 24 मई को
बीकानेर-लालगढ़-फलोदी-जोधपुर मार्ग से चलेगी।
ठहराव:-फलोदी
-14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस जो 23 मई को प्रस्थान करेगी फुलेरा-अजमेर- मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर के रास्ते संचालित।
ठहराव:-अजमेर,मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़,लूनी
-14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस जो 24 मई को प्रस्थान करेगी,फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर मार्ग से चलेगी।
ठहराव:- अजमेर,मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़,लूनी
-22632 बीकानेर-मदुरै अणुव्रत सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 24 मई को प्रस्थान करेगी,बीकानेर- रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर मार्ग से संचालित होगी।
ठहराव:- रतनगढ़,चूरू,फतेहपुर शेखावाटी,सीकर,रींगस
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले वह अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें व परिवर्तित मार्ग के अनुसार ही बोर्डिंग/डिबोर्डिंग की योजना बनाएं। इसके अलावा ट्रेनों संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचे।
