Doordrishti News Logo

औद्योगिक भूखण्डों के प्रत्यक्ष आवंटन का दसवां चरण प्रारम्भ

  • राइजिंग राजस्थान निवेशकों हेतु झाक औद्योगिक क्षेत्र में 125 भूखण्ड उपलब्ध
  • आरक्षित श्रेणियों के लिए पृथक प्रावधान
  • लचीली लीज नीति से मिलेगा लाभ
  • ई-लॉटरी 19 मई को
  • आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),औद्योगिक भूखण्डों के प्रत्यक्ष आवंटन का दसवां चरण प्रारम्भ। जिले में रीको द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत एमओयू करने वाले निवेशकों के लिए झाक औद्योगिक क्षेत्र के 125 औद्योगिक भूखण्डों के प्रत्यक्ष आवंटन योजना के दसवें चरण की प्रक्रिया 1 मई से प्रारम्भ कर दी गई है। इस चरण में झाक औद्योगिक क्षेत्र (प्रथम चरण) के भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 1 मई प्रातः 10 बजे से 14 मई सायंकाल 6 बजे तक धरोहर राशि जमा कर सकेंगे तथा किसी भूखण्ड पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में 19 मई को ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी।

रीको के इकाई प्रभारी सुशील कटियार ने बताया कि कुल 125 भूखण्डों में से अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमियों के लिए 9, महिला उद्यमियों के लिए 8,भूतपूर्व सैनिकों के लिए 3,बेंचमार्क दिव्यांगजन के लिए 5 तथा सशस्त्र बलों के शहीदों के आश्रितों के लिए 2 भूखण्ड आरक्षित रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस चरण में भूखण्डों का आवंटन फ्लेक्सिबल लैंड लीज पॉलिसी के अंतर्गत 33 वर्ष की लीज अवधि के लिए आवंटन दर के 60 प्रतिशत पर किया जाएगा,जिससे निवेशकों को रियायती दर पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी। योजना में आवेदन के लिए राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत 14 मई तक एमओयू करने वाले निवेशक पात्र होंगे।

200 कर्मचारियों व चिकित्सकों ने सीखी आग बुझाने की तकनीक

सफल आवेदकों को प्रस्ताव पत्र जारी होने पर 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के पश्चात शेष 75 प्रतिशत राशि का भुगतान 19 त्रैमासिक किश्तों में 8.50 प्रतिशत ब्याज सहित अथवा 120 दिनों के भीतर बिना ब्याज के एकमुश्त जमा कराने का विकल्प उपलब्ध होगा। 25 प्रतिशत राशि जमा करते ही आवंटन पत्र एवं भूखण्ड का कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन के दौरान भूखण्ड का 360 डिग्री फोटो व्यू एवं गूगल लोकेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी,जिससे आवेदकों को स्थल की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी। अधिक जानकारी के लिए रीको की आधिकारिक वेबसाइट अथवा रीको कार्यालय, जोधपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts: