जालोर रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प

अमृत भारत स्टेशन योजना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जालोर रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प।उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जालौर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। लगभग 18.74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह स्टेशन यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। स्टेशन परिसर को स्थानीय संस्कृति की झलक देते हुए हेरिटेज लुक प्रदान किया जा रहा है। यात्रियों को बारिश और धूप से बचाने हेतु आधुनिक शेड,प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग द्वार और पर्याप्त पार्किंग जैसी सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं।

14 मई को काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस रहेगी लेट

नए भवन की प्रगति
नए स्टेशन भवन में प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय,प्रतीक्षा कक्ष, वीआईपी कक्ष,डॉर्मिटरी तथा रिटायरिंग रूम में पेंटिंग एवं फिनिशिंग तथा स्टेशन भवन तथा प्रवेश द्वार पर पत्थर एलिवेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी अटैच टॉयलेट में सेनेटरी फिटिंग्स लगाने का कार्य जारी तथा शौचालय ब्लॉक में सैनिटरी फिटिंग्स और जल कक्ष का निर्माण प्रगति पर है।

इसके साथ ही विद्युत पैनल कक्ष की चिनाई पूरी हो गई,सर्कुलेटिंग एरिया में पत्थर कॉपिंग एवं पेंटिंग का कार्य जारी है,पुराने भवन पर स्टोन एलिवेशन का कार्य जारी है।

यात्रियों के लिए नई सुविधाएँ
आधुनिक प्रतीक्षालय,सुसज्जित वीआईपी कक्ष एवं उत्तम बैठने की व्यवस्था। अलग से शौचालय एवं दिव्यांगजन हेतु विशेष शौचालय और रैंप। 12 मीटर चौड़ा ऊपरी पैदल पुल (एफओबी)। प्लेटफार्म पर नये आश्रय (शेल्टर),पानी बूथ और शौचालय ब्लॉक और बेहतर संकेत चिन्ह,कोच डिस्प्ले बोर्ड, स्मारकीय झंडे और आकर्षक फर्नीचर की सुविधाएं उपलब्ध होगी।

इस कायाकल्प के बाद जालौर रेलवे स्टेशन यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए यह स्टेशन क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

Related posts: