नैनीताल में जोधपुर की थार 80 फुट गहरी खाई में गिरी एक युवक की मौत,दो गंभीर घायल
जोधपुर/नैनीताल(दूरदृष्टीन्यूज), जोधपुर से थार गाड़ी लेकर नैनीताल घूमने गए युवकों के साथ हादसा हो गया। नैनीताल में आज यह थार डिवाइडर तोडक़र 80 फुट गहरी खाई में गिर गई,जिसमें एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए। युवक कैंची धाम दर्शन करने गए थे।
कुत्ते के काटने से गाय के बछड़े की मौत: बछड़े का कटा सिर मिला
जानकारी के अनुसार एक दिन पहले वे हल्द्वानी में अपने दोस्त राहुल से मिले,जिसके बाद आज सुबह कैंची धाम के दर्शन कर ये लोग घोड़ाखाल गए। वहां से वापस नैनीताल लौटते समय नैनीताल के पाइन्स श्मशान घाट के पास थार खाई में गिर गई,जिसमें राहुल की मौत हो गई।तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल के पीएमएस डॉ.टीके टम्टा ने बताया कि एक युवक हल्द्वानी निवासी राहुल को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जबकि दो अन्य घायलों दांतीवाड़ा जोधपुर निवासी अरविंद सिंह पुत्र स्व.लक्ष्मण सिंह और झालामंड जोधपुर निवासी युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत गंभीर रूप से घायल हैं,जिनका इलाज जारी है। मृतक राहुल मुल रूप से पटरानी हेड़ाखान का रहने वाला था और अभी हल्द्वानी में रह रहा था।
