Doordrishti News Logo

राजस्थान में नहीं रुक रहा बम धमकी का सिलसिला

  • जोधपुर-बाड़मेर सहित एक साथ छह शहरों में हडक़ंप
  • सभी धमकियां फर्जी निकली

जोधपुर/बाड़मेर(दूरदृष्टीन्यूज), राजस्थान में नहीं रुक रहा बम धमकी का सिलसिला। राजस्थान में सोमवार सुबह एक साथ छह शहरों कोटा,बारां,उदयपुर,जोधपुर,बाड़मेर और डूंगरपुर में बम धमाकों की ई-मेल धमकियों ने प्रशासन और आमजन में दहशत फैला दी।

कोटा कलेक्ट्रेट,बारां जिला न्यायालय,उदयपुर जिला एवं सत्र न्यायालय,जोधपुर कलेक्ट्रेट, बाड़मेर कोर्ट परिसर और डूंगरपुर कलेक्ट्री को निशाना बनाकर फर्जी संदेश भेजे गए। सूचना मिलते ही पुलिस,एसडीआरएफ,बम डिस्पोजल स्क्वाड,डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी परिसरों को तुरंत खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। घंटों जांच के बाद कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,जिसके बाद सभी स्थानों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

नैनीताल में जोधपुर की थार 80 फुट गहरी खाई में गिरी एक युवक की मौत,दो गंभीर घायल

पुलिस ने अब तक की गई जांच में सभी धमकियों को फर्जी बताया है, लेकिन ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। बाड़मेर में यह दूसरी बार इस तरह की धमकी मिली है, सरहदी जिले के कोर्ट परिसर को एक बार फिर बम उड़ाने की धमकी देकर हडक़ंप मचा दिया गया। सोमवार सुबह ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। सूचना मिलते ही पुलिस,बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

कोर्ट रूम,गैलरी और पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई,लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लगभग डेढ़ घंटे बाद परिसर खोल दिया गया और कामकाज शुरू हो गया। यह दूसरी बार है जब इसी तरह की धमकी दी गई है। पहले तमिलनाडु से ई-मेल भेजे गए थे। एएसपी नितेश आर्य का कहना है कि ऐसी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Related posts: