क्रिएटिव फील्ड के लिए AI सीखने का सुनहरा मौका: IIM Mumbai में 15,000 स्कॉलरशिप
- गूगल-यूट्यूब देंगे ट्रेनिंग
- आवेदन शुरू
नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),क्रिएटिव फील्ड के लिए AI सीखने का सुनहरा मौका: IIM Mumbai में 15,000 स्कॉलरशिप। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IIM Mumbai) के साथ मिलकर राष्ट्रीय AI कौशल कार्यक्रम शुरू किया है। गूगल और यूट्यूब की साझेदारी से चल रहे इस प्रोग्राम में 15,000 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
किसे मिलेगा फायदा
यह कोर्स मीडिया,मनोरंजन, एनीमेशन,गेमिंग,डिजिटल स्टोरीटेलिंग और AVGC-XR क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए है। मकसद है क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दक्ष बनाना,ताकि वे AI टूल्स से कंटेंट क्रिएशन,प्रोडक्शन और स्टोरी टेलिंग को नई ऊंचाई दे सकें।
एसे होगी ट्रेनिंग: दो चरणों में पूरा कोर्स
1.फाउंडेशन चरण-ऑनलाइन
15,000 छात्रों को गूगल करियर सर्टिफिकेट और गूगल क्लाउड जेन AI लर्निंग पाथ की स्कॉलरशिप मिलेगी।
क्या सीखेंगे
जनरेटिव AI की बुनियादी बातें, प्रॉम्प्टिंग तकनीक,जिम्मेदार AI का इस्तेमाल।
अवधि
लगभग 33 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण।
खास बात
गूगल का यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम टॉप नियोक्ताओं से जुड़ने का मौका भी देगा।
2.स्पेशलाइजेशन चरण
हाइब्रिड फाउंडेशन पूरा करने वाले छात्र एडवांस ट्रेनिंग में जाएंगे।
क्या सीखेंगे
स्टोरीटेलिंग,क्रिएटिव प्रोडक्शन, एडवांस AI टूल्स से प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग। IIM Mumbai और यूट्यूब ने मिलकर यह कोर्स डिजाइन किया है। इसमें यूट्यूब की बेस्ट प्रैक्टिसेज भी सिखाई जाएंगी ताकि कंटेंट की पहुंच और एंगेजमेंट बढ़े। गूगल डेवलपर्स कोडलैब्स जैसे मॉड्यूल से प्रैक्टिकल स्किल मिलेगी।
AI स्किल्स हाउस प्लेटफॉर्म का सपोर्ट
पूरे कोर्स को AI स्किल्स हाउस प्लेटफॉर्म सपोर्ट करेगा। यहां जनरेटिव AI ऐप,वर्कफ्लो ऑटोमेशन और डिसिजन मेकिंग टूल्स की ट्रेनिंग मिलेगी।
क्यों है यह खास
IIM Mumbai के CEO डॉ. विश्वास देओस्कर ने कहा यह प्रोग्राम क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को कंटेंट क्रिएशन,प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में AI के रियल इस्तेमाल के लिए तैयार करेगा। यह भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।”

कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार IIM Mumbai की वेबसाइट या AI स्किल्स हाउस प्रोग्राम के QR कोड से आवेदन कर सकते हैं। नामांकन शुरू हो चुका है।
नोट
IIM Mumbai भारत सरकार का प्रमुख संस्थान है जो एनीमेशन, VFX,गेमिंग,कॉमिक्स और XR क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिए काम करता है। यह प्रोग्राम उसी का हिस्सा है।
एक लाइन में
क्रिएटिव फील्ड में करियर बना रहे हैं तो AI सीखने का यह सबसे बड़ा सरकारी मौका है। फ्री में गूगल- यूट्यूब से ट्रेनिंग,सर्टिफिकेट और इंडस्ट्री रेडी स्किल्स।
