Doordrishti News Logo

प्रतापनगर के कुछ क्षेत्र से माइक्रो कन्टेनमेंट हटाया

जोधपुर, जिला कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार जोन शास्त्री नगर, प्रतापनगर एवं मसूरिया के कुछ क्षेत्रों में कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया है तथा जोन प्रतापनगर के कुछ क्षेत्र से माइक्रो कन्टेनमेन्ट हटाया गया है।
जोधपुर विकास प्राधिकरण(उत्तर) के उपायुक्त एवं जोन शास्त्री नगर की इन्सीडेन्ट कमाण्डर कंचन राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र के जोनल, संबंधित चिकित्सा प्रभारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त से चर्चा एवं समीक्षा पश्चात ए-144, शास्त्री नगर वार्ड नम्बर 51, 342 मरूधर केसरी नगर वार्ड नम्बर 36, 81,वर्द्धमान नगर वार्ड नम्बर 36, 7 गायत्री नगर, मकान नम्बर 20 हिन्दुस्तान रेडियेटर के पास न्यू पॅावर हाउस वार्ड नम्बर 48, नारायण निवास मोहता ट्रेडर्स के पीछे प्रथम सी रोड सरदारपुरा वार्ड नम्बर 55, दूसरी बी रोड कुम्हारों का मंदिर के पास, सरदारपुरा के पास वार्ड नम्बर 55, 34 ए/सी, सुभाष नगर वार्ड नम्बर 35, 147 गुलाब नगर वार्ड नम्बर 35 तथा गली नम्बर 1, खेमे का कुआं वार्ड नम्बर 34 के क्षेत्र को कंटेनमेंन्ट घोषित किया गया है।

ये भी पढ़े :- पश्चिम बंगाल की गुंडाराज सरकार को बर्खास्त करने की भाजपा पदाधिकारियों ने की मांग।
जोन प्रतापनगर के इंसीडेन्ट कमाण्डडर विकास राजपुरोहित ने बताया कि कमलेश का घर, सुभाष चौक सूरसागर, हनुमान का घर गली नम्बर 3, कबीर नगर, सूररसागर, जगदीश का घर गली नम्बर 3, कबीर नगर सूरसागर, 4 ई 16, 4 ई 17, 4 ई 18 नियर गरबा पार्क हाउसिंग बोर्ड प्रतापनगर तथा प्रकाश पुत्र फुसाराम का घर जे 266 बिजली घर के पीछे प्रतापनगर क्षेत्र को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। नगर निगम उत्तर के उपायुक्त एवं मसुरिया जोन के इन्सीडेंट कमाण्डर रोहित कुमार ने बताया कि 81, शांति नगर मसूरिया, प्लाट नम्बर 157/ए श्रमिकपुरा मसूरिया, सेक्टर 16, सिन्धी धर्मशाला वाली गली एवं सेक्टर 16, आशा प्रोविजन वाली गली खंडेलवाल भवन के पास क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है।

यहां से हटाया माइक्रो कंटेन्मेंट

जोन प्रतापनगर के इन्सीडेन्ट कमाण्डर विकास राजपुरोहित ने बताया कि गेहलोतों का बास, हनुमानजी का घड़ा, रूपावतों का बेरा, फिदूसर तथा गोपाल भाटी के घर के आस पास का क्षेत्र पेट्रोल पम्प, कालूरामजी की बावड़ी सूरसागर क्षेत्र से माइक्रो कन्टेनमेंट क्षेत्र से हटाया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026