Doordrishti News Logo

नील गाय सामने आई: ट्रक की टक्कर से पलटी कोल्ड ड्रिंक पिकअप

  • लोग कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें उठाकर ले गए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नील गाय सामने आई: ट्रक की टक्कर से पलटी कोल्ड ड्रिंक पिकअप। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के मोगड़ा स्थित एनआरआई योजना के पास नील गाय आने से ट्रक और पिक-अप की टक्कर हो गई। घटना शनिवार रात 10 बजे की है। टक्कर के बाद पिक-अप बीच रास्ते में ही पलट गई। जिससे उसमें रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखर कर सड़क पर गिर गई। इसके बाद हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई, मगर हादसे में घायलों को उठाने या गाड़ी साइड में करने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर बिखरी ठंडे (कोल्ड ड्रिंक) की बोतलें उठाने के लिए। लोगों के हाथ में जैसी और जितनी बोतलें आई,वह उठाकर घर की तरफ चल दिए। बोतलें उठाकर ले जाने की होड मच गई।

खेल महोत्सव स्पंदन-2026 संपन्न

विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि हादसा शनिवार रात 10 बजे के करीब मोगड़ा एनआरआई योजना के पास हुआ। एक पिकअप जोधपुर से पाली की तरफ जा रही थी।अचानक उसके आगे नीलगाय आ गई। इसके चलते चालक ने ब्रेक लगाए तो गाड़ी का टायर फट गया। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की पिक-अप से टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले कई लोग कोल्ड ड्रिंक उठाकर ले गए। हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से हाईवे से दोनों वाहनों को हटाया और थाने लेकर आई। जहां दोनों पक्षों की और से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।