खेत तलाई से थ्रेशर तक PMAY से सौर पंप तक किसान बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

  • ग्राम रथ से गांव-गांव पहुंचा विकास
  • 4 मई को 30+पंचायतों में पहुंचेगा रथ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेत तलाई से थ्रेशर तक PMAY से सौर पंप तक किसान बने आत्मनिर्भरता की मिसाल। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) के तहत 27 अप्रैल से 12 मई तक चल रहे ग्राम रथ अभियान 2026 ने जोधपुर के गांवों में विकास की नई इबारत लिख दी है। LED वैन,प्रोजेक्टर और लोक कलाकारों के जरिए खेत तलाई से लेकर मल्टी क्रॉप थ्रेशर तक की योजनाएं अब सीधे किसानों के दरवाजे पर पहुंच रही हैं। रविवार को कई पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में लाभार्थियों की कहानियां दूसरों के लिए प्रेरणा बनीं।

जल,ऊर्जा और मशीनीकरण:खेती को मिला ट्रिपल बूस्ट
रोहिचाकलां के बिजाराम भील को खेत तलाई के लिए 1.35 लाख और सौर ऊर्जा प्लांट पर 60% अनुदान मिला। बोले उत्पादन बढ़ा, आजीविका मजबूत हुई।हमीर नगर के राजूराम को खेत तलाई के लिए 1.20 लाख का अनुदान मिला। अब बारिश का पानी सहेजकर सालभर सिंचाई कर सकूंगा।

यंत्रों से बढ़ी रफ्तार,आय में उछाल
फींच के शंकरराम को मल्टी क्रॉप थ्रेशर पर 1 लाख अनुदान मिला। फसल कटाई-मड़ाई तेज हुई,समय और लागत दोनों बचे।
बाना का बास के बाबूराम बिश्नोई को मल्टी क्रॉप थ्रेशर और प्याज भंडारण संरचना पर अनुदान मिला। थ्रेशर को किराये पर देकर आय बढ़ाई,प्याज स्टोर कर बेहतर दाम पा रहे हैं। महादेवनगर के रामलाल बिश्नोई को पिछले 2 साल में डिस्क प्लाऊ और सिंचाई पाइपलाइन पर अनुदान मिला। खेती आसान हुई, काम में सुविधा बढ़ी।

स्वगणना: जनप्रतिनिधि बन रहे प्रेरणा

पक्का घर बना सम्मान का आधार
रोहिचाकलां के कृष्णा राम विश्नोई को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का घर मिला। अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन है, PM मोदी का आभार जताया।

मई का मेगा प्लान:5 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा रथ
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि सोमवार को ग्राम रथ इन पंचायतों में जाएगा।
लूणी:-
धवा की सिनली,उत्तेसर, सेवालाचाली,दईपडा खिचीयान, धवा

बिलाड़ा:-
हुणगावं कला,रामसानी,चांदेलाव, बिनावास,कापरडा

भोपालगढ़:-
नाडसर,रजलानी,छापला,बारनी खुर्द,आसोप,गारासनी

ओसियां:-
भैसर चावंडियाली,जुड़,उम्मेद नगर, बड़ा कोटेचा,बालरवा

शेरगढ़:-
रायसर,गड़ा,खिरजा खास,खिरजा फतेह सिंह,खिरजा तिबना,खिरजा आशा

एसे हो रहा प्रचार
LED स्क्रीन,वीडियो प्रोजेक्टर और लोक प्रस्तुतियों से कृषि,पशुपालन, पंचायती राज,राजस्व विभागों की योजनाएं समझाई जा रही हैं। अधिकारी मौके पर ही शंकाओं का समाधान कर रहे हैं।

क्या बोले लाभार्थी
सभी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया,कहा ग्राम रथ जानकारी का सेतु बना। अब आधुनिक कृषि की ओर कदम बढ़ रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

असर
खेत तलाई से जल संरक्षण,सौर ऊर्जा से बिजली बिल जीरो,थ्रेशर से मशीनीकरण,PMAY से पक्की छत-ग्राम रथ अभियान से आत्मनिर्भर किसान-सशक्त गांव का सपना साकार हो रहा है। प्रशासन ने किसानों से नवीन तकनीक अपनाने और योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया है।