भोगीशैल परिक्रमा के शताब्दी समारोह का शुभारम्भ आज से
सेवा सम्मान अलंकरण से सम्मानित होंगे कार्यकर्ता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भोगीशैल परिक्रमा के शताब्दी समारोह का शुभारम्भ आज से। हिन्दू सेवा मण्डल,जोधपुर गत 101 वर्षों से मानव सेवा में समर्पित संस्था है। मण्डल द्वारा 01 मई को अपना 102वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है,साथ ही मारवाड़ का कुंभ कहे जाने वाले भोगीशैल परिक्रमा यात्रा के आयोजन का शताब्दी वर्ष भी मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज होटल घूमर (RTDC),जोधपुर में भोगीशैल परिक्रमा से जुड़े सेवा कार्यों में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
मण्डल के प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि हिन्दू सेवा मण्डल की स्थापना 01 मई 1925 को हुई थी। स्थापना के बाद से ही मण्डल निरंतर मानव सेवा में सक्रिय रहा है। वर्ष 1926 से मण्डल द्वारा भोगीशैल परिक्रमा यात्रा का आयोजन एवं संचालन किया जा रहा है,जिसका इस वर्ष शताब्दी उत्सव मनाया जा रहा है। यह यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है।
शिक्षक ने 7वीं-क्लास के छात्र की आंख पर मुक्का मारा,दूसरे बच्चों से हाथ-पैर पकड़वाकर डंडे से पीटा
इनका होगा सम्मान
वर्ष 2023 में आयोजित भोगीशैल परिक्रमा यात्रा में सहयोग देने वाले पत्रकारों,भामाशाहों, विभिन्न समाजों,सेवा समितियों,आयोजन समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को आज दोपहर 3:00 बजे होटल घूमर (RTDC),में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश गौड़ एवं श्यामलाल टाक को विशेष लाइफ टाइम अचीवमेंट सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
परिक्रमा यात्रा-2023 में खाद्य सामग्री नि:शुल्क एवं लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने वाली सेवा समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में मण्डल के प्रधान महेश कुमार जाजड़ा,संयोजक नरेश जाजड़ा,प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत,कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू, मंत्री तुलसीदास वैष्णव,मुख्य मेला व्यवस्थापक राकेश गौड़,मदन सैन, महेन्द्र सिंह तंवर,दिनेश कुमार रामावत,हनुमंतराज गौच्छा,यतीन्द्र प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
